रांची। लायंस क्लब ऑफ़ रांची ईस्ट निरामया अस्पताल ने कॉसमॉस यूथ क्लब, वर्धमान कंपाउंड के सदस्यों एवं आसपास के लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन लालपुर स्थित कॉसमॉस क्लब परिसर में किया। शिविर में लगभग 50 लोगों ने रक्तचाप, नेत्र, डायबिटीज एवं सामान्य जांच कराई। लगभग 10 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। उन्हें कोकर स्थित निरामया अस्पताल में आगे की सलाह के लिए बुलाया गया।
शिविर की आयोजन में निरामया अस्पताल के डाक्टर एवं पारा मेडिकल कर्मियों ने सहयोग किया। इस अवसर पर आवश्यक दवा का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में कॉसमॉस क्लब के सदस्यों के अलावे जिले के ग्लोबल सर्विस टीम के को-ऑर्डिनेटर राजेश कसेरा, अध्यक्ष भारतेंदु झा, पीडीजी राजेश गुप्ता पवन, निवर्तमान अध्यक्ष संजय पोद्दार, सचिव अमित कुमार, कोषाध्यक्ष अंजना गट्टाणी, पूर्व अध्यक्ष दिवाकर राजगढ़िया, रामबालक वर्मा, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, मनोज गोयल इत्यादि उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK