मनातू मुठभेड़ में शहीद जवान संतन का हुआ अंतिम संस्कार

झारखंड
Spread the love

  • हजारों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

हुसैनाबाद। पलामू जिले के मनातू में पुलिस और उग्रवादियों के बीच बुधवार को मुठभेड़ हुई। इसमें हैदरनगर थाना क्षेत्र के दो वीर सपूत शहीद हो गए। शहीद जवानों में बरेवा गांव निवासी संतन मेहता और परता गांव निवासी सुनील राम शामिल हैं।

गुरुवार को शहीद संतन मेहता का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान हुसैनाबाद के एसडीपीओ मो. एस. याक़ूब और आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन ने शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

शहीद की एक झलक पाने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि श्रद्धांजलि देने वालों की कतार दो से तीन किलोमीटर लंबी थी। संतन अपने पीछे पत्नी और दो नाबालिग पुत्रियों को छोड़ गए हैं।

वहीं परता गांव के वीर जवान सुनील राम का नया मकान बंद पड़ा है। सुनील अपनी पत्नी शोभा देवी और दो पुत्रों युवराज एवं आयुष के साथ डाल्टनगंज में रहते थे। उनके माता-पिता हरियाणा में रह रहे हैं। परिजन देर रात तक गांव पहुंचेंगे। इसी कारण उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ परता के सोन नदी घाट पर किया जायेगा।

दोनों जवानों के पार्थिव शरीर हैदरनगर लाए गए। इस दौरान पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने दोनों शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

मौके पर स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव, भाजपा नेता कामेश्वर कुशवाहा, झामुमो नेता रामप्रवेश सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद की धरती वीर सपूतों से भरी है। नक्सलियों से लोहा लेते हुए संतन और सुनील ने अपने प्राणों की आहुति देकर क्षेत्र, राज्य और देश का नाम रोशन किया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK