Jharkhand Weather : कल से चलेगी आंधी, होगा वज्रपात, यहां होगी भारी बारिश

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। राज्‍य में मॉनसून सामान्‍य रहा। पिछले 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हुई। कल से तीन दिन आंधी चलेगी। वज्रपात भी होगा। इसके बाद लगातार भारी बारिश होगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 28 सितंबर, 2025 को दी।

तापमान में बदलाव होगा

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद अगले 2 दिनों में धीरे-धीरे इसमें 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 29 सितंबर से 2 अक्‍टूबर तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।

यहां होगी भारी बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार 2 अक्‍टूबर को साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम केंद्र के अनुसार 3 अक्‍टूबर को साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम केंद्र के अनुसार 4 अक्‍टूबर को साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *