Jharkhand: पलामू पुलिस के साथ मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव ढेर

अपराध झारखंड
Spread the love

पलामू। झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। पलामू जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया।

मारे गए नक्सली का नाम मुखदेव यादव है। उसपर झारखंड सरकार ने 5 लाख रुपये इनाम की घोषणा कर रखी थी। मुठभेड़ की यह घटना पलामू जिला के मनातू के जंगल में हुई है।

बताते चलें कि, तीन सितंबर को पलामू में ही हुई मुठभेड़ की घटना में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए थे। मुठभेड़ की उस घटना में टीपीसी के दस्ते के साथ मुखदेव भी शामिल था। हालांकि बाद में टीपीसी ने एक प्रेस बयान जारी कर मुठभे़ड़ की उस घटना को गलत बताया था। 

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को सुरक्षाबलों ने 10 लाख के इनामी कमांडर शशिकांत को निशाना बनाकर एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया था। इस अभियान में कोबरा, झारखंड जगुआर, और अन्य सुरक्षा बल के जवानों को शामिल गया।

पुलिस की टीम मनातू के जंगलों में कांबिंग ऑपरेशन कर रही थी, तभी टीपीसी के उग्रवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रविवार को चला पुलिस का यह ऑपरेशन टीपीसी के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान है। इस ऑपरेशन में 200 से भी ज़्यादा जवानों को लगाया गया है। 

यहां यह भी बता दें कि, पलामू के मनातू, तरहसी और चतरा के सीमावर्ती इलाकों को टीपीसी ने अपना गढ़ बना रखा है। शशिकांत के दस्ते में 8 से 10 सदस्य शामिल हैं, जिनमें इनामी नक्सली मुखदेव यादव और नगीना भी शामिल था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK