जमशेदपुर। बड़ी खबर झारखंड के जमशेदपुर से सामने आई है, जहां नन बैंकिंग कंपनी मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड के एमडी भूषण सिंह और उनकी पत्नी तथा कंपनी की डायरेक्टर प्रियंका सिंह को साकची थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों को गुड़गांव से दबोच कर जमशेदपुर लाया गया और साकची थाना में हिरासत में रखा गया है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल गिरफ्तारी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
बताते चलें कि, मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड ने जमशेदपुर समेत विभिन्न हिस्सों में निवेशकों को आकर्षक ब्याज दर, भारी कमीशन और बॉलीवुड सितारों का प्रचार कर करोड़ों रुपये की ठगी की।
कंपनी ने करीब तीन साल पहले बिना किसी सूचना के कंपनी बंद होने के बाद लगातार निवेशकों का पैसा लेकर फरार हो गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, लगभग 10 हजार से अधिक लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई कंपनी में निवेश की थी, लेकिन बाद में उनका पैसा गायब हो गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


