गिरिडीह। शुक्रवार की दोपहर गिरिडीह जिले से दुखद खबर सामने आई है, जहां ताराटांड़ थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी।
यह हादसा गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग पर बड़कीटांड़ मोड़ के पास हुआ। दुर्घटना में पिकअप पर सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब छह लोग घायल हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल में जुट गई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


