Jharkhand: मासूम की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने उठाया ये कदम

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला से दुखद खबर सामने आई है, जहां चाईबासा-जगन्नाथपुर सड़क पर सिंहपोखरिया रेलवे स्टेशन के पास एक सड़क दुर्घटना में 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।

बच्चा सुबह की सैर पर जा रहा था, तभी एक मालवाहक वाहन की चपेट में आ गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

लोग भारी वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने,  नो एंट्री को पूर्व की भांति लागू करने, मुआवजा आदि की मांग कर रहे थे। इस बात की सूचना मिलते ही चाईबासा के अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार और मुफस्सिल थाना के प्रभारी चंद्रशेखर घटनास्थल पर पहुंच गए।

इधर ग्रामीण मुंडा सोना सवैयां ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन जनता की मांगें कभी पूरी नहीं हो रही हैं और न ही मुआवजा मिलता है।

उन्होंने मंत्री से आमने-सामने बात करने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में जिप सदस्य माधव चंद्र कुकल, रमेश बालमुचू सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *