Jharkhand: कंटेनर में छिपाकर ले जाई जा रही थी एक करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब, जानें आगे  

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में शुक्रवार को शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिमडेगा में पुलिस ने करीब 1 करोड़ मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक एम. एर्शी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को एक मालवाहक वाहन को रोका गया। जांच में कंटेनर के अंदर बड़ी संख्या में शराब की पेटियां छिपाकर रखी मिलीं। वाहन से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मालवाहक वाहन के चालक के पास शराब परिवहन की कोई वैध परमिट उपलब्ध नहीं थी। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि जब्त शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे किस जगह खपाई जानी थी।

पुलिस अधीक्षक एम. अर्शी ने कहा है कि इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए और सख्त अभियान चलाए जाएंगे। सभी थानों की पुलिस को मालवाहक वाहनों के जरिए संदिग्ध माल के परिवहन की जांच का निर्देश दिया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK