Jharkhand हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव, आईएएस वंदना दादेल और विनय चौबे को भेजा अवमानना नोटिस, जानें पूरा मामला

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर झारखंड हाईकोर्ट से आई है। अदालत में रांची निकाय चुनाव को लेकर दायर अवमानना याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान न्यायालय ने आदेश का अनुपालन नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई है।

झारखंड की मुख्य सचिव, आईएएस वंदना दादेल और नगर विकास विभाग के पूर्व सचिव विनय चौबे के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया है।

अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए 14 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है। हाईकोर्ट अगली तिथि को उक्त अधिकारियों के विरुद्ध आरोप गठित करेगा। इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के जस्टिस आंनद सेन की अदालत में हुई।

बताते चलें कि, इस संबध में निवर्तमान पार्षद रौशनी खलखो की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की गई है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विनोद सिंह ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK