रांची। झारखंड सरकार ने दुर्गा पूजा के मद्देनज़र बड़ा निर्णय लिया है। वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, झारखंड सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय और विधानसभा सचिवालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को सितंबर माह का वेतन 25 सितंबर, 2025 से ही भुगतान कर दिया जाएगा।
वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह निर्णय झारखंड कोषागार संहिता, 2016 के नियम 139 के तहत लिया गया है। इसके तहत त्योहारों को ध्यान में रखते हुए समय से पूर्व वेतन भुगतान सुनिश्चित किया गया है, ताकि कर्मचारियों और उनके परिवारों को त्योहारी खर्चों में सहूलियत मिल सके।
आदेश पर वित्त विभाग की उप सचिव ज्योति कुमारी झा ने हस्ताक्षर किए हैं। यह जानकारी महालेखाकार, विधि विभाग, कोषागार, झारखंड विधानसभा सचिवालय, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के सचिवालय समेत सभी संबंधित विभागों और बैंकों को भेज दी गई है, ताकि समय पर कर्मचारियों को वेतन वितरण की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK