Jharkhand: धनबाद के निरसा में कोयले के ढेर में दबकर 2 लोगों की मौत, मचा कोहराम

झारखंड अपराध
Spread the love

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में कोयले का अवैध खनन रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस धंधे में असुरक्षित खुदाई से कई जिंदगियां असमय काल के गाल में समा रही हैं।

ताजा मामला निरसा थाना क्षेत्र का है, जहां चापापुर ओसीपी में बुधवार को कोयले का ढेर अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कई लोगों के दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहां कोहराम मच गया। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी भी पांच से छह लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।

मृतक दोनों युवक निरसा थाना क्षेत्र के तालबेड़िया गांव के रहने वाले थे। जबकि दबे हुए लोग आसपास के ग्रामीण हैं, जो रोजाना कोयला निकालने का काम करते थे। 

यहां बताते चलें कि, बीते सप्ताह कतरास की रामकनाली कोलियरी में भू-धंसान की घटना हुई थी। बावजूद इसके बीसीसीएल गंभीर नहीं दिख रहा है। महज एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी दुर्घटना ने बीसीएल और प्रशासन की लापरवाही को फिर उजागर कर दिया है। 

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK