जेसीआई का एक्सपो उत्सव 16 सितंबर से, हुआ भूमि पूजन

झारखंड
Spread the love

रांची। मोरहाबादी मैदान में जेसीआई रांची का एक्सपो उत्सव 16 सितंबर से 22 सितंबर तक लगेगा। यह झारखंड का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर व कंज्यूमर फेस्ट माना जाता है। जेसीआई रांची ने भूमि पूजन के साथ मोरहाबादी मैदान में एक्सपो की तैयारी शुरू कर दी है। पूजा अर्चना और भूमि पूजन के बाद मैदान में लोग एक्सपो उत्सव 2025 का आनंद ले पाएंगे।

इस बार एक्सपो उत्सव पूरे 7 दिनों के लिए लगने जा रहा है। दुर्गा पूजा और दिवाली के पहले गाड़ियां, मोटरसाइकिल, ई स्कूटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, घर, कंप्यूटर, लाइट, घरेलू समान, फर्नीचर, रसोई घर के उपकरण या घर के सजावट के समान, बच्चों के खिलौने एक्सपो उत्सव में मिल जाएगी।

मेले का समय आम जनता के लिए 11 बेज से 8 बजे तक का होगा। शनिवार को नाइट बाजार व रविवार को थोड़े ज्यादा समय के लिए एंट्री चालू रहेगी। भूमि पूजन में एक्सपो उत्सव के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल, मंजूषा जयसवाल, अध्यक्ष प्रतीक जैन, विक्रम चौधरी, सौरभ शाह व नवीन गाड़ोदिया उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK