बीआईटी मेसरा में हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया

झारखंड
Spread the love

रांची। बीआईटी, मेसरा के हिंदी सेल ने उत्साह के साथ हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान रांची महिला महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ उर्वशी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रही।

इसके अलावा आयोजन मे संस्थान के छात्र मामलों के डीन डॉ भास्कर कर्ण, रांची हिंदी सेल के उप हिंदी अधिकारी डॉ अमित कुमार तिवारी, इलेक्ट्रोनिक्स एवं कम्युनिकेशन विभाग के विभाग प्रमुख डॉ संजय कुमार झॉं, कंप्यूटर साइंस विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ नीरज सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के पहले दिन की शुरुआत प्रतिभागियो के बीच कविता प्रतियोगिता के साथ हुई। इसमें छात्रों को अपने शब्दों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। शाम में ‘साहित्य सुधा’ का आयोजन किया गया, जिसमे हिंदी साहित्य की महानता के विषय मे उपस्थित अतिथियों द्वारा चर्चा की गई।

संस्थान के छात्र आदित्य वत्स, रोहित सुथार,अभय आनंद, सौम्य पाराशर, अभय त्रिपाठी और अनन्य कृष्णा द्वारा हिंदी कविता वाचन किया गया। हिंदी पखवाड़ा के दूसरे दिन हिंदी सेल के उप-हिंदी अधिकारी डॉ. अमित तिवारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों की कई उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के साथ हुई। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार झा और डॉ. अमित तिवारी ने विद्यार्थियों के बीच पुरस्कार वितरण किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK