रांची। झारखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चल रहे स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान ने अब तक अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। अभियान के तहत अब तक 31,036 शिविरों का आयोजन किया गया है। इससे 15,32,424 लाभार्थी अब तक जुड़ चुके हैं।
अभियान के तहत लाखों महिलाओं की हाइपरटेंशन, डायबिटीज, कैंसर, टीबी, सिकल सेल, एनीमिया जैसी बीमारियों की जांच की गई है। एबीडीएम कार्ड, पीएम-जय कार्ड वितरण, परामर्श सेवाएं, सर्जरी, पोषण व मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श सहित अनेक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं है।
यह अभियान सिर्फ़ स्वास्थ्य जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि पोषण, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण को भी मज़बूती दे रहा है। स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और विकसित समाज की नींव है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के नेतृत्व में झारखंड सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन इस संकल्प के साथ कार्यरत है कि हर बहन, बेटी और माँ को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK