रांची। सांसद कला महोत्सव में गुरुवार को केबी बालिका उच्च विद्यालय, रातू रोड की सैकड़ों बच्चियों ने ऑपरेशन सिंदूर और प्रधानमंत्री मोदी के सैन्य प्रेम पर अपनी चित्रकला की प्रतिभा को कैनवास पर उकेरा।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर केबी बालिका उच्च विद्यालय, रातू रोड में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 114 बच्चियों ने अपनी चित्रांकन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें 13 बच्चियां टॉप कीं, जिन्हें सम्मानित किया गया।
समारोह के कोऑर्डिनेटर रतन लाल अग्रवाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता में ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सैन्य बलों ने जो शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया है। उसे बच्चियों ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से बहुत ही शानदार स्वरूप में प्रदर्शित किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से सांसद पेंटिंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस पेंटिंग महोत्सव का उद्देश्य अपने बच्चों को अपने देश के वीर जवानों के शौर्य और पराक्रम की जानकारी देना है।
उन्होंने कहा कि हमारे देश के बच्चे विकसित भारत 2047 के ब्रांड एंबेसडर हैं। आप कोई भी काम करो नेशन फर्स्ट के भाव से करो। उन्होंने बच्चों की ओर से की गई पेंटिंग की सराहना की।
उन्होंने कहा कि, राजधानी रांची के सभी विद्यालयों से चयनित पांच प्रतिभागियों की एक प्रतियोगिता अलग से कराई जाएगी। यहां से चयनित बेहतर पेंटिंग्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया जाएगा। महोत्सव में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
बेहतर पेंटिंग करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, इतने लंबे समय तक और भव्य तरीके से मनाया जाने वाला पहला पेंटिंग कार्निवल है, जिसमें उत्साहपूर्वक बच्चे शामिल हो रहे हैं।
मौके पर किरण लकड़ा, मैबिस तिर्की, श्वेता तिग्गा, पूर्णिमा कुमारी, तृप्ती कुमारी, राकेश कुमार विश्वकर्मा, मनीष कुमार तिवारी, शिवेंद्र प्रताप शाही, भीमेश्वरी उरांव, सागर चंद्र, राधेश्याम केसरी, निर्मल महतो, कालिंदी कुमारी, अनुपम कुमारी, श्रुति मिश्रा, नीतू सिंह आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK