विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा “आस्था” की पहल पर सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के सक्रिय सदस्य आशीष केशरी उर्फ भोलू ने रक्तदान किया।
यह रक्त 26 वर्षीय महिला मरीज रंजनी देवी (पति विपिन कुमार बैठा, निवासी लख्या, गढ़वा) को उपलब्ध कराया गया। रंजनी देवी रक्त की कमी से जूझ रही थीं। तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। मरीज की नाजुक स्थिति की सूचना संगठन के कोषाध्यक्ष गौतम कुमार को मिलते ही उन्होंने ब्लड बैंक से संपर्क कर व्यवस्था सुनिश्चित की।
संगठन के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने बताया कि जायंट्स आस्था हमेशा से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महान कार्य है, जिससे ना केवल किसी का जीवन बचता है, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता की भावना भी मजबूत होती है।
इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. आलोक कश्यप, कोषाध्यक्ष गौतम कुमार, बसंत कुमार, आलोक राज, सत्क्रित सिंह बग्गा एवं ब्लड बैंक के तकनीशियन मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


