होसिर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का सम्मान समारोह का आयोजन

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। जिले के गोमिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत यूथ सेंटर होसिर में गुरुवार को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने कई इंफ्लुएंसर को सम्मानित किया। साथ ही, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब के बेहतर प्रदर्शन के लिए टॉप तीस इंफ्लुएंसर को भी अवार्ड ऑफ़ एक्सीलेंस से सम्मानित किया।

मौके पर डॉ लम्बोदर महतो ने कहा कि वर्तमान समय मे सोशल मीडिया उन वेबसाइटों और ऐप्स का समूह है, जो लोगों को बातचीत करने, सामग्री (टेक्स्ट, फ़ोटो, वीडियो) साझा करने और समुदाय बनाने की सुविधा देते हैं।

यह एक ऐसा मंच प्रदान करता है, जहां इसके उपयोगकर्ता एक-दूसरे के साथ जुड़कर विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। लोग यूट्यूब के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ साथ अपना एक अलग पहचान बना सकते हैं।

कार्यक्रम का मंच संचालन नीरज कुमार ने किया। मौके पर पर्वतारोही शशिशेखर, विनय कुमार, बिनोद कुमार यादव, राजकुमार यादव,सोहित प्रसाद, आशीष प्रजापति, अमन कुमार, मोनू प्रजापति, नीरज कुमार आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *