विद्यालय के आईसीटी लैब से तीन लाख के उपकरण की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड अपराध
Spread the love

लक्ष्मी प्रसाद सिंह

पलामू। हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत पोलडीह पंचायत स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अलीनगर में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर आईसीटी लैब से करीब तीन लाख रुपये मूल्य के उपकरण उड़ा लिए। चोरी की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उद्देश्वर कुमार ने बताया कि चोरों ने लैब का ताला तोड़कर वहां रखे पांच कंप्यूटर डेस्कटॉप, एक मिनी पीसी, प्रोजेक्टर, वेबकैम विथ माइक्रोफोन, स्पीकर, डी-लिंक राउटर, स्टेबलाइजर, मेटालिक कैबिनेट, 3 केवीए का यूपीएस, छह बैटरी के साथ इनवर्टर और वीजीए स्प्लिटर समेत कई उपकरण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने दी। इसके बाद उन्होंने एसएमसी सदस्यों, मुखिया व पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मुखिया पति सह समाजसेवी अशोक यादव और हुसैनाबाद थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने इस मामले में हुसैनाबाद थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK