रांची में पूर्वी कमान अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकें करेगी प्रदर्शित

झारखंड
Spread the love

  • एमएसएमई और झारखंड में डिफेंस कॉरिडोर विकास पर हुई गोष्‍ठी

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में चल रहे रक्षा प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी ईस्ट टेक-2025 के दूसरे दिन उत्साहजनक उपस्थिति देखने को मिली। इसमें 1500 से अधिक आगंतुकों ने भाग लिया।

इनमें भारतीय सेना के अधिकारी, शिक्षाविद, विभिन्न विद्यालयों के छात्र एनसीसी कैडेट्स, पुलिसकर्मी और राज्य तंत्र के प्रतिनिधि शामिल थे। प्रदर्शनी हॉल बीबी बैठकों, लाइव डेमॉस्ट्रेशन और उद्योग संवाद से गुलजार रहे, जिसने रक्षा बलों, उद्योग और नागरिक हितधारकों के बीच बढ़ती सहभागिता को दर्शाया।

आज के आयोजन का मुख्य विषय झारखंड के रक्षा इकोसिस्टम के विकास में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों) की भूमिका रहा। ‘एमएसएमई और झारखंड में डिफेंस कॉरिडोर विकास’ विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें पांच प्रतिष्ठित वक्ताओं ने विचार रखे।

वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य की एमएसएमई इकाइयों को किस प्रकार राष्ट्रीय रक्षा विनिर्माण मूल्य श्रृंखला में शामिल किया जा सकता है।

विचार-विमर्श में डिज़ाइन, निर्माण, सप्लाई चेन इंटीग्रेशन और कौशल विकास जैसे अवसरों पर चर्चा हुई। सभी प्रतिभागियों ने सर्वसम्मति से माना कि झारखंड रक्षा उत्पादन के लिए एक रणनीतिक केंद्र के रूप में उभरने की क्षमता रखता है।

इस संगोष्ठी को उद्योग जगत, युवा उद्यमियों और व्यापक दर्शकों से सराहना मिली, जिसने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के महत्व को रेखांकित किया। चर्चाओं ने उद्घाटन दिवस पर रखे गए उस दृष्टिकोण को और मजबूत किया, जिसमें झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने स्वदेशी समाधान, नवाचार और सामूहिक प्रगति की आवश्यकता पर बल दिया था।

200 से अधिक प्रदर्शकों द्वारा अपने नवाचारों का प्रदर्शन किए जाने के साथ ईस्ट टेक 2025 ज्ञान साझाकरण, क्षमताओं के प्रदर्शन और सशस्त्र बलों, उद्योग और शिक्षा जगत के बीच साझेदारी बनाने के लिए एक जीवंत मंच बना हुआ है।

यह प्रदर्शनी न केवल प्रतिपालन तैनाती के लिए प्रौद्योगिकियों की पहचान में सहायक है, बल्कि झारखंड की आर्थिक वृद्धि के लिए छोटे उद्योगों (एमएसएमई) को प्रोत्साहित करने और रक्षा-औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के बड़े उद्देश्य को भी आगे बढ़ाती है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK