गणपत लाल चौरसिया
गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में डीआरडीए निदेशक विद्या भूषण ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण 19 सितंबर को किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की स्वच्छता, वार्डों की स्थिति, मरीजों को दी जा रही भोजन व्यवस्था, ओपीडी सेवाओं एवं दवाओं की उपलब्धता की विस्तृत जानकारी ली। मरीजों और उनके परिजनों ने इलाज एवं सेवाओं पर संतोष जताया।
निरीक्षण के क्रम में अस्पताल में 380 मरीजों का ओपीडी निबंधन, 12 आयुष्मान कार्ड निर्गत, 7 सामान्य प्रसव और 2 सी-सेक्शन दर्ज पाए गए। अस्पताल में 555 प्रकार की दवाएं उपलब्ध थीं। आपातकालीन सेवाएं 24 × 7 सक्रिय पाई गईं। मरीजों को नियमित रूप से भोजन एवं पोषक आहार उपलब्ध कराया जा रहा था।
निदेशक ने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई एवं सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK