राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू कल आएंगी रांची

झारखंड
Spread the love

  • झारखंड के एनडीए सांसद एवं विधायकों के साथ बैठक में होंगी शामिल

रांची। झारखंड की पूर्व राज्यपाल एवं एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार 4 जुलाई को 11 बजे पूर्वाह्न विशेष विमान से नई दिल्ली से रांची आएंगी। हेलिपैड पर प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के नेता उनका स्वागत करेंगे। श्रीमती मुर्मू अपराह्न 4.30 बजे विशेष विमान से नई दिल्ली लौट जाएंगी।

भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज, बाजा गाजा एवं नृत्य संगीत के साथ स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट से श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का काफिला होटल बीएनआर चाणक्य पहुंचेगा। श्रीमती मुर्मू यहां एनडीए द्वारा आयोजित सांसद एवम विधायक की बैठक को संबोधित करेंगी।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू सहित सांसद एवं विधायक शामिल होंगे।