राज्‍यपाल से बुड़मू में डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। विश्व सेवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भेंट की। मौके पर राहुल राज ने बताया कि बुड़मू दर्जनों गांवों का मुख्य केंद्र है। क्षेत्र में दूर-दूर तक कोई डिग्री कॉलेज नहीं है। अगर उस क्षेत्र में एक डिग्री कॉलेज खुलता है तो क्षेत्र के विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा।

श्री राज ने कहा कि शिक्षा का स्तर बढ़ेगा। जन-जन तक पहुंचेगी, जिससे हम एक बेहतर झारखंड बनाने की बुनियाद रख सकते हैं। इसके मद्देनजर परिषद ने बुड़मू में डिग्री कॉलेज के निर्माण की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ शिक्षाविद मधुसूदन साहू ने कहा कि इस क्षेत्र में डिग्री कॉलेज बेहद आवश्यक है। मौके पर अशोक कुमार ,राजीव कुमार सिंह ,ओमप्रकाश साहू और करमचंद उरांव आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK