Ranchi: मोरहाबादी में बनेगा नया फूड हब, ये मिलेंगी सुविधाएं

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी में नया फूड हब बनेगा। रांची नगर निगम के प्रशासक संदीप सिंह ने शुक्रवार को शहर के कई इलाकों का दौरा किया और सफाई व्यवस्था का हाल जाना।

दौरा के क्रम में उन्होंने कचहरी चौक, नागा बाबा खटाल मार्केट, मछली घर से लेकर मोरहाबादी तक घूमकर हालात देखे और जरूरी कई निर्देश दिये।

इस मौके पर अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार और गौतम प्रसाद साहू समेत नगर प्रबंधक और स्वास्थ्य-सफाई से जुड़ी टीम के लोग भी मौजूद थे।

प्रशासक ने दिये ये निर्देश

  • सार्वजनिक शौचालयों की सफाई रोज ठीक से हो और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी हर दिन किया जाये।
  • शहर की बड़ी सड़कों पर कहीं भी कूड़ा जमा ना हो, इसकी जिम्मेदारी सुपरवाइजर को दी गयी।
  • मोरहाबादी इलाके में सुबह जल्दी सफाई हो, ताकि मॉर्निंग वॉक पर आने वालों को साफ-सुथरा माहौल मिले।
  • पेड़ों की सूखी और झुकी टहनियां भी समय-समय पर काटी जाएं।
  • मोरहाबादी रजिस्ट्री ऑफिस के पास निगम की जमीन पर इंदौर के फूड हब की तर्ज पर एक नया फूड हब बनाने की तैयारी की जायेगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *