समाजसेवी जहीर खान के जनाजे में उमड़ी भीड़, नम आंखों से किया गया सुपर्द ए खाक

झारखंड
Spread the love

लक्ष्मी प्रसाद सिंह

पलामू हुसैनाबाद शहर के पठान टोली मोहल्ला निवासी समाजसेवी जहीर खान (56) को शहर के ईदगाह परिसर स्थित कब्रिस्तान में बुधवार को सुपर्द ए खाक किया गया। उनके जनाजे में भीड़ उमड़ी। बुधवार की सुबह 9:30 बजे उनका जनाजा उनके आवास से निकाला गया। कब्रिस्तान पहुंचने के बाद उनके जनाजे की नमाज को मौलाना जुनैद ने पढ़ाई।

मालूम हो कि जहीर खान का सोमवार को छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप घायल हो गए थे। बिलासपुर में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी। मंगलवार को उनका शव उनके आवास पर पहुंचा था। जहीर खान  तीन बेटियां और तीन लड़के है। सभी लड़कियों की शादी हो चुकी है।

उनके जनाजे में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान, समाजसेवी शेर अली, नेहाल असगर, अमीन खान, औरंगजेब खान, डॉ मन्नान खान, डॉ एजाज आलम, अमीन खान, आलमगीर अंसारी, आरजू खान, महताब खान, सलाहुद्दीन नूरी, सुहैल आलम, जुल्फिकार अली, निवर्तमान नगर अध्यक्ष शशि कुमार,अजय भारती, रमेश कुमार, जितेंद्र प्रसाद, शकीर अली, मंजूर खान, समेत काफी संख्या में हिंदू मुस्लिम, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK