बिना हड़ताल के कोयला कामगारों का बोनस समझौता होना ऐतिहासिक : रेड्डी

झारखंड
Spread the love

रांची। कोलकाता में हुई जेबीसीसीआई 11वीं मानकीकरण समिति की 6वीं बैठक हुई। इसमें कोल इंडिया प्रबंधन एवं पांचों ट्रेड यूनियन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वित्तीय वर्ष 2025 में कामगारों को 1.03 लाख बोनस दिया जाएगा। इसका भुगतान 26 सितंबर, 2025 को किया जाना है।

इस समझौते से कोयला कामगारों में काफी हर्ष एवं उत्साह है। उक्त बातें भारतीय मजदूर संघ के कोल उद्योग प्रभारी के.लक्ष्मा रेड्डी ने की।

श्री रेड्डी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की प्रारंभ से ही सोच रही है कि जिस प्रकार 11वां वेतन समझौता बिना हड़ताल के संपन्न हुई थी, उसी प्रकार दुर्गा पूजा बोनस भी बगैर हड़ताल के संपन्न हो। भारतीय मजदूर संघ की सोच का परिणाम है कि पिछले वर्ष से नौ हजार 250 रुपए ज्यादा बोनस मिल रहा है।

अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के मीडिया प्रभारी अनूप सिंह ने कहा कि कोयला कामगारों का सम्मानजनक बोनस समझौता में भारतीय मजदूर संघ के कोल प्रभारी के.लक्ष्मा रेड्डी, महामंत्री सुजीत सिंह,सुधीर घुरडे का अहम भूमिका रही है। समझौता भारतीय मजदूर संघ के साथ सभी ट्रेड यूनियन की देन है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK