एमपीडब्‍ल्‍यू कर्मचारी 21 फरवरी को करेंगे झारखंड मंत्रालय का घेराव

झारखंड
Spread the love

  • स्‍थाई समायोजन की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर रहे

रांची। स्वास्थ्य विभाग के सभी एमपीडब्‍ल्‍यू कर्मचारी 21 फरवरी, 2024 को रांची के डोरंडा स्थित झारखंड मंत्रालय का घेराव करेंगे। इसमें राज्‍य के सभी जिलों से कर्मचारी शामिल होंगे। इससे राज्‍य में चल रहे राष्‍ट्रीय एमडीए/आईडीए फायलेरिया कार्यक्रम के प्रभावित होने की आशंका है।

झारखंड एमपीडब्‍ल्‍यू कर्मचारी संघ और झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मी मंत्रालय का घेराव करेंगे। चरणबद्ध आंदोलन के आठवें  दिन 19 फरवरी, 2024 को राज्य भर के सभी जिलों के एमपीडब्‍ल्‍यू कर्मी स्थाई समायोजन की मांग को लेकर 1 दिवसीय भूख हड़ताल पर रहकर कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराया।

संघ के प्रदेश अध्‍यक्ष पवन कुमार और महासचिव मंगल हेम्ब्रम ने कहा कि विगत 8 दिनों से कर्मी आंदोलन पर हैं। बिना काम बाधित किए अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग और राज्य सरकार द्वारा अब तक संज्ञान नहीं लेने से सभी कर्मि‍यों में काफी रोष व्‍याप्‍त है।

सभी कर्मी सहित राज्य संघ, मजसंघ के पदधारियों ने कहा कि 21 फरवरी, 2024 से पहले स्वास्थ्य विभाग या राज्य सरकार मांगों पर संज्ञान नहीं लेती है तो 21 फरवरी को झारखंड मंत्रालय का घेराव किया जाएगा। इसकी जानकरी आज पुनः राज्य सरकार सहित स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों को दी जा चुकी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8