हजारीबाग। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने सामुदायिक विकास-सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) कार्यक्रम के अंतर्गत चट्टी बरियातु पंचायत भवन में परियोजना प्रभावित गांवों की 60 महिलाओं को सिलाई मशीनें एवं सिलाई प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाणपत्र वितरित किए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करना है।
इस अवसर पर संस्कृति महिला समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती राखी गुप्ता मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल मशीनों के वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की ओर एक मजबूत कदम है। जब एक महिला आत्मनिर्भर बनती है, तब पूरा समाज प्रगति करता है।
कार्यक्रम में पंचायत की सरपंच श्रीमती अनिता देवी एवं मुखिया झरिलाल महतो भी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने इस प्रयास की सराहना की। महिलाओं से आग्रह किया कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और अपने हुनर को रोज़गार में परिवर्तित करें।
चट्टी बरियातु कोल परियोजना के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे कई विकासपरक कार्यक्रम जारी रहेंगे, जिससे स्थानीय समुदाय का सतत विकास सुनिश्चित हो सके।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


