रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की रांची शाखा ने सीए स्टूडेंट्स नेशनल टैलेंट सर्च-2025 की शाखा स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में सीए छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विधाओं में उत्कृष्टता का परिचय दिया।
विजेता छात्र क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसका आयोजन 4 अक्टूबर, 2025 को जोधपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में सीए पीडी सिंह, सीए चंदन कुमार, सीए जीतेंद्र कुमार, सीए नयन बोऱा एवं सीए रुचि झा थे।
इस अवसर पर रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया और सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दिलीप कुमार ने प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सीए छात्रों की रचनात्मकता एवं विविध प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
ये प्रतियोगिताएं हुईं
स्केचिंग प्रतियोगिता
वाद्य संगीत प्रतियोगिता
नाटक (सीए छात्रों की टीम द्वारा)
शतरंज प्रतियोगिता
प्रतियोगिताओं के परिणाम
स्केचिंग प्रतियोगिता : विजेता-सौरभ सागर, उपविजेता-अनामिका कुमारी
वाद्य संगीत प्रतियोगिता : विजेता-यश आनंद सिन्हा, उपविजेता-कीर्ति कुमार जैन
शतरंज प्रतियोगिता : विजेता-खुशी अग्रवाल, उपविजेता-आर्यन राज
नाटक प्रतियोगिता (टीम प्रदर्शन) : विजेता-राधिका मोदी, उत्कर्षा वर्मा, कुशाग्र कुमार सिंह, अदिति विपासा, विकास नाथ शाहदेव, अनुष्का अग्रवाल
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


