विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने राजकीय उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय कांडी का बुधवार को निरीक्षण किया। जहां मात्र दो शिक्षक ही हैं। उक्त दोनों शिक्षक उपस्थित थे। विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी अपने-अपने क्लासरूम में थे।
जांच में मध्याह्न भोजन की स्थिति अच्छी पाई गई। उन्होंने वर्ग सात व आठ के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद भी किया। उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
बता दें कि स्कूल के बाहर सड़क की स्थिति नारकीय है। जल जमाव की समस्या के कारण बच्चों को विद्यालय आने में काफी दिक्कत होती है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सड़क पर जल जमाव की समस्या के लिए त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि उक्त विद्यालय में शिक्षक की पर्याप्त मात्रा के संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। साथ ही, जिले के वरीय पदाधिकारी से भी अनुरोध किया जाएगा कि उक्त विद्यालय में शीघ्र कुछ और शिक्षक की व्यवस्था की जाए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK