गुमला। जिला भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में पीएम नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कमलेश उरांव उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि 2014 से वर्तमान तक भारत को नए रूप में स्थापित करने में नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री के तौर पर महती भूमिका है। पीएम 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना की आधारशिला रख चुके हैं।
मौके पर जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व वाला ‘आज का नया भारत है’, जो अपनी विदेश नीति के कारण पूरे विश्व में अपने अलग स्थान बना चुका है। भारत की ओर बुरी नजर से देखने वाले दुश्मनों का अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है। पीएम के जन्मदिन पर सदर अस्पताल में मरीज के बीच फल बांटे गए।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, निर्मल गोयल, दामोदर कसेरा, अनूप चंद्र अधिकारी, सबिन्द्र कुमार सिंह, यशवंत सिंह, रामावतार भगत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप प्रसाद, भोला चौधरी, सागर उरांव, मंगल सिंह भोक्ता, कौशलेंद्र जमुवार, गुड्डी नंदा, लक्ष्मीकांत बड़ाईक, द्वारिका मिश्र, संजय वर्मा, पुष्पा देवी, सावित्री मेहता, शकुंतला देवी, विजय राम, प्रदीप सिंह, मुकेश राम, बाल्केश्वर सिंह, सत्यनारायण पटेल, सीमा देवी, माया देवी, अर्चना देवी, पूनम देवी, खुशी जेदिया सहित अन्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK