पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बिहार दौरा कई मायनों में बेहद खास माना जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने गुरुवार सुबह पटना के मौर्या होटल पहुंचे हैं।
विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर नीतीश और शाह की मुलाकात को अहम माना जा रहा है।
बिहार में एनडीए की सीट शेयरिंग को लेकर सस्पेंस चल रहा है, क्योंकि चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की तरफ से सीटों की डिमांड पर सहमति बन नहीं पा रही है।
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की तैयारियों को धार और नेताओं को विजय मंत्र देने के लिए अमित शाह बुधवार की रात पटना पहुंचे थे। अमित शाह आज (गुरुवार) डेहरी और बेगूसराय में 20 जिलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक करने जा रहे हैं, जहां वो भाजपा के चुनावी मुद्दों और हमले की धार की दशा-दिशा तय करेंगे।
पांच दिन पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा कोर कमिटी की बैठक में शामिल होने पटना आए थे, लेकिन तब दिल्ली लौटने से पहले उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात नहीं हो सकी थी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj