पिठोरिया में आजसू पार्टी का मिलन समारोह सम्पन्न

झारखंड राजनीति
Spread the love

पिठोरिया। आजसू पार्टी का मिलन समारोह पिठोरिया मुड़हर पहाड़ स्थित द माउंट वैली बैंक्वेट हॉल में आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में हुआ। विषय प्रवेश कराते हुए आजसू के प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि झारखंड की दशा-दिशा को बदलने के लिए आजसू के इस आंदोलन की शुरुआत झारखंड आंदोलनकारी, इतिहासकार और बौद्धिक अगुआ रहे डॉ बीपी केशरी की जन्म स्थली से हो रहा है।

इस अवसर पर कांके प्रखंड के विविध गांवों से आए सैकड़ों नवयुवकों ने संजीत कुमार की अगुवाई में आजसू पार्टी की नीति-सिद्धांत से प्रभावित होकर आजसू का दामन थामे।

मौके पर सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण जिन विचारधाराओं के कारण हुआ वो कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। सत्तारुढ़ झारखंड नामधारी पार्टियां राज्‍य की आकांक्षाओं और सपनों को साकार करने में नाकाम रही है। यहां की युवा पीढी को आगे आकर अपने हक के लिए एक आंदोलन करना होगा। इस ऐतिहासिक गांव पिठोरिया-सुतियांबे से इस अलख की शुरुआत हो रही है। हमें पूरा भरोसा है कि युवा पीढ़ी आजसू के नेतृत्व में झारखंड का नई  इबारत लिखेगी।

सदस्यता ग्रहण करने वालों ने कहा कि झारखंड की सुख-समृद्धि के ल‍िए हर आंदोलन के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम का संचालन लाल अमननाथ शा‌हदेव और धन्यवाद रूपाश्री गाड़ी ने किया।

कार्यक्रम में प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, दीपक महतो, हकीम अंसारी, बसंत महतो, नईम अंसारी, राजेंद्र मेहता, वीरेंद्र तिवारी, एतवा उरांव, सूरज मिश्रा, रुपलाल महतो, मीना देवी, संजीव महतो, संजय मेहता, मोहिबुल रहमान सहित अन्यान्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK