संजय यादव
देवघर। देवीपुर दुर्गा पूजा को लेकर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा कुमार, देवीपुर अंचल अधिकारी खेपलाल राम देवीपुर, बीडीओ विजय राकेश बरला की अध्यक्षता थाना परिसर में गुरुवार को दुर्गा पूजा की तैयारीयो को लेकर बैठक हुई। क्षेत्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव, लाइसेंसधारी सहित स्थानीय लोग इसमें शामिल हुए। मंच का संचालन पूर्व मुखिया बबलू पासवान ने किया।
बैठक में मूर्ति स्थापन, विसर्जन, बिजली आपूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण पर विचार विमर्श किया गया। कहां-कहां मूर्ति बैठती है, इसकी जानकारी ली। मौके पर बीडीओ विजय राजेश बारला ने पूजा में सहयोग करने की अपील की। सीओ खेपालाल राम ने कहा कि सभी लोग त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए।
थाना प्रभारी कृष्ण ने कहा कि त्यौहार आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। उसे आपसी भाईचारे के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। विसर्जन के समय अश्लील गाने बजाने पर कार्रवाई करने की बात कही। प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और पुलिस को सहयोग देने की अपील की। प्रशासन ने आयोजकों से एक कमेटी गठित करने और अपनी समस्याओं को पुलिस तक पहुंचाने का आग्रह किया।
मौके पर मुखिया लक्ष्मण मुर्मू, तेजनारायण वर्मा, राजेशचंद्र बरनवाल, सत्यवान कुमार, गोपाल सिंह, राजेश मंडल, पूर्व जिपसदस्य महेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया राजेश राय, जयप्रकाश सिंह, अनूप सिंहा, सफीक अंसारी, हैदर अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि महावीर मंडल, पप्पू बरनवाल, प्रदीप मंडल, हरिहर मंडल, सलीम अंसारी, प्रमोद सिंह, सीताराम यादव, नीलम यादव, शिवशंकर यादव, संजय मंडल, एसआई, रोहित दांगी, एएसआई भरत सिंह, संजय रजक, सुधांशु यादव, पंचम शर्मा रोहन वर्मा आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK