जांच अभियान में 67 वाहन चालकों पर कार्रवाई, वसूला गया ₹1.27 लाख जुर्माना

झारखंड
Spread the love

गणपत लाल चौरस‍िया

गुमला। जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने बाइपास रोड के पास किया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक गुमला के कड़े निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और ट्रिपल राइडिंग करने जैसी लापरवाहियों की जांच की गई। ट्रक, हाइवा, कंटेनर, पिकअप और ट्रेलर में निर्धारित क्षमता से अधिक सामान लादे जाने पर कार्रवाई की गई। वाहनों के आवश्यक कागजात जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, परमिट, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और रोड टैक्स की भी गहन जांच की गई।

ध्वनि प्रदूषण रोकने के उद्देश्य से प्रेशर हॉर्न और मल्टी-टोन हॉर्न के उपयोग को प्रतिबंधित किया गया। बसों में खड़े होकर यात्रा करने और टेम्पो या ट्रैक्टर जैसे वाहनों में ओवरलोडिंग जैसी खतरनाक प्रवृत्तियों पर विशेष ध्यान दिया गया।

इस सघन अभियान के दौरान 67 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान ₹1.27 लाख का जुर्माना वसूला गया। डीटीओ  ने स्वयं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं के खतरों के बारे में जागरूक किया। भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।

इस अभियान में सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभास, आईटी प्रभारी मंटू रवानी, प्रिंस कुमार एवं पुलिस बल के अन्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि गुमला जिले में सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *