राजस्थान। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन के 75 वर्षों की यात्रा 17 सितंबर, 2025 को पूरा किया। वह एक प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ एक मजबूत वैश्विक पहचान लेकर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। वे दुनिया में ऐसे पहले राजनेता हैं, जिन्हें दुनिया के 24 अलग अलग देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सुशोभित किया है।
देश और दुनिया में उनके अनगिनत प्रशंसकों ने उनका 75वां जन्मदिन मनाया। इसी कड़ी में सिक्को के प्रसिद्ध संग्रहकर्ता बीकानेर के सुधीर लुणावत ने श्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री के फोटो वाले 75 रुपये के एक स्मारक सिक्के की डिजाइन तैयार की। वित्त मंत्रालय से इस सिक्के को जारी कराने का निवेदन भी किया।
देश में अलग-अलग तरह के कई स्मारक सिक्के जारी कराने की प्रक्रिया में सुधीर का योगदान रहा है। उनके अनुसार ये काम थोड़ा मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं है।
भारतीय सिक्का अधिनियम 2011 के अनुसार भारत में जीवित व्यक्तियों पर स्मारक सिक्के जारी नहीं होते। हालांकि विशेष प्रावधान के अनुसार ऐसा संभव है। अति विशिष्ठ उपलब्धि और उल्लेखनीय अवदान के कारण मदर टेरेसा और सचिन तेंदुलकर पर डाक टिकट जारी हुआ है।
सुधीर ने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय और पूरी कैबिनेट को इस स्मारक सिक्के की अनुशंसा के लिए पत्र भी लिखा है। उनके अनुसार यह सिक्का ऐसा हो, जिसे देश के ज्यादा से ज्यादा लोग खरीदकर एक धरोहर के रूप में सहेजकर अपने पास रख सके।
सुधीर ने बताया कि इससे पहले भी देश के अलग-अलग अवसर पर 15 तरह के 75 रुपये के स्मारक सिक्के जारी हो रखे हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK