करंट लगने से 7 लोगों की मौत, मचा कोहराम

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। दुखद खबर कोलकाता से सामने आई है, जहां करंट लगने से सात लोगों की मौत हो गयी है। घटना के बाद कोहराम मच गया है। दरअसल, कोलकाता में भयंकर बारिश का दौर जारी है।

सोमवार की पूरी रात हुई मूसलाधार बारिश से मंगलवार को कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भर जाने से जनजीवन लगभग ठप हो गया है। इस दौरान करंट लगने से कम से कम सात लोगों की मौत भी हो गयी।

भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए, जिससे यातायात, सार्वजनिक परिवहन और ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारी बारिश को ‘अभूतपूर्व’ कहा है।

उन्होंने फरक्का बैराज से गाद न निकालने और निजी बिजली कंपनी सीईएससी की चूक की आलोचना की। साथ ही उन्होंने लोगों से अपनी सुरक्षा के लिए घरों के अंदर रहने की अपील की है। साथ ही 7 लोगों की मौत पर गहरा शोक जाहिर किया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *