- प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी कुशवाहा ने किया उद्घाटन
विश्वजीत कुमार रंजन
बिशुनपुरा (गढ़वा)। बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित आयुष्यमान आरोग्य मंदिर सह स्वास्थ्य उप-केन्द्र में बुधवार को स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार अभियान के तहत 16 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी कुशवाहा ने किया।
इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि नारी स्वस्थ होगी, तब परिवार और समाज सशक्त होगा। सरकार की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान का लाभ प्रत्येक महिला को लेना चाहिए। स्वास्थ्य जांच समय-समय पर कराने से बीमारियों की पहचान और उनका इलाज समय पर संभव है।
इस अवसर पर आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान महिलाओं की एएनसी जांच, एनसीडी जांच, एचबी जांच, आरबीएस जांच सहित विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग की जायेगी। जरूरतमंद मरीजों को दवा उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन पर 52 मरीजों की स्क्रीनिंग कर उनका उपचार किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी पुष्कर कुमार गुप्ता, एएनएम तारा गुप्ता, इंदु कुमारी, अंजली कुमारी, फार्मासिस्ट अमित कुमार, एमटीएस पीयूष कुमार सहित प्रखंड अंतर्गत सभी सहिया मौजूद रहीं। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जनता मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK