नगर उंटारी व रमुना रेलवे अंडरपास में जलजमाव, मोर्चा करेगा आंदोलन

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

नगर उंटारी (गढ़वा)। नगर उंटारी रेलवे स्टेशन के पास स्थित अंडरपास में जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है। इसे लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिला सचिव पंकज कुमार यादव ने रेलवे प्रशासन को अवगत कराया है। इसके समाधान की मांग की है।

इस संबंध में उन्होंने पहले डीआरएम को कॉल किया, लेकिन उनका कॉल किसी अन्य नंबर पर फॉरवर्ड था। इसके बाद एक सहयोगी ने उन्हें आलोक कुमार नामक एक अधिकारी का नंबर दिया। पंकज यादव ने आलोक कुमार से बात कर नगर उंटारी अंडरपास और रमुना रेलवे स्टेशन के अंडरपास में हो रहे जलजमाव की स्थिति की जानकारी दी। समाधान की मांग की।

रेलवे की ओर से उन्हें आश्वासन मिला कि मामले की जांच करवाई जाएगी। दो-तीन दिनों में स्थिति स्पष्ट की जाएगी। पंकज यादव ने धमकी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो मोर्चा आम जनता की परेशानी को लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

स्थानीय लोगों ने भी कहा कि बारिश के दिनों में अंडरपास जलमग्न हो जाता है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और एंबुलेंस तक को आने-जाने में कठिनाई होती है। आम जनता ने रेलवे प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *