केन्द्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। केन्द्रीय मनोचिकित्सा संस्थान के मनोरोग सामाजिक कार्य विभाग ने प्रोफेसर आरके उपाध्याय (संस्थापक एवं प्रभारी, मनोरोग सामाजिक कार्य विभाग) की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में निदेशक, संकाय सदस्यों, ट्यूटर्स, टीचिंग ब्लॉक नर्सिंग प्रभारी और विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया।

दो मिनट का मौन रखकर उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। निदेशक ने सभा को संबोधित करते हुए प्रो. उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की। सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान तथा संस्थान के प्रति उनकी निष्ठावान सेवाओं को याद किया।

इस अवसर पर डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव (प्रभारी,  मनोरोग सामाजिक कार्य विभाग), डॉ. सेंथिल एम (सहायक प्राध्यापक, पीएसडब्ल्यू) और डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह (वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक सामाजिक कल्याण अधिकारी) ने भी अपने विचार रखे। उनसे जुड़े अपने अनुभवों, स्मृतियों और हृदयस्पर्शी श्रद्धांजलि को साझा किया।

संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने भी प्रो. उपाध्याय के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की। उन्हें एक शिक्षक, मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत के रूप में याद किया। सभा का समापन उनकी आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK