रांची। जूनियर चैंबर रांची उड़ान की नई कमेटी ने कामकाज संभाल लिया। पदस्थापन समारोह 3 फरवरी को झारखंड की राजधानी रांची के एक होटल में हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि जेसीआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी जैन और विशिष्ट अतिथि निधि निकुंज थीं।
समारोह में उनके सामने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनीता चितलांगिया ने वर्ष 2021 का कार्यभार संभाला। उसके बाद उपाध्याय विनीता जैन, नितिशा जालान, खुशी पाटोदिया, पूजा केसरी, निधि सर्राफ को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर स्थापना दिवस अधिकारी संजीव पोद्दार और पूर्व अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन मौजूद थे।

नई कमेटी की सचिव नीतू छापरिया, कोषाध्यक्ष राखी काला जैन, सह सचिव खुशबू जैन ने शपथ लिया। कार्यकार्यकारिणी में रोली चौधरी, रितु गाड़ोदिया, नीतू गुप्ता, सुमन बजाज, अनीता अग्रवाल, संध्या बागला, रूपा मोदी, शिल्पी अग्रवाल, अनीता सोमानी, खुशबू मोदी ने भी गोपनीयता की शपथ ली।
विशिष्ट अतिथि ने कहा कि रांची उड़ान की सदस्य समाज हित में बढ़-चढ़कर काम कर रही हैं। बीते 9 सालों में उड़ान द्वारा किये गये कार्यों की सराहना राष्ट्रीय स्तर पर हुई है। कार्यक्रम संयोजक प्रिया पोद्दार थी। इस मौके पर वृंदा अग्रवाल, अर्चना मुरारका, दीप्ति बजाज, अभिषेक केडिया, झारखंड चैंबर के राहुल मारू भी मौजूद थे।


