झारखंड के इन छह खिलाड़ियों का दिलीप ट्रॉफी टीम में हुआ चयन

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के छह खिलाड़ियों का दिलीप ट्रॉफी टीम में चयन से पूरे राज्य में हर्ष का माहौल है। दरअसल, दिलीप ट्रॉफी के लिए पूर्वी क्षेत्र की टीम का एलान हो गया है।

23 अगस्त से शुरू होने वाली दिलीप ट्रॉफी की टीम में झारखंड के छह क्रिकेट खिलाड़ियों को जगह मिली है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब पूर्वी क्षेत्र की 15 खिलाड़ियों वाली टीम में झारखंड के इतने खिलाड़ी चुने गए हैं।

इस टीम के कप्तान ईशान किशन होंगे। ईशान झारखंड के जाने-माने क्रिकेटर हैं और साथ ही भारतीय टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। इनके साथ टीम में विराट सिंह, मनीषी, कुमार कुशाग्र, शरणदीप सिंह और कुमार उत्कर्ष भी शामिल होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, टीम के कोच भी झारखंड के रतन कुमार होंगे। इसका मतलब है कि इस बार टीम में खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच भी झारखंड से होंगे।

इस टीम का चयन शुक्रवार को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की देखरेख में हुआ है। चयन के समय जेएससीए के संयोजक सौरभ तिवारी भी मौजूद थे।

जब झारखंड के 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ, तब जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय और अन्य पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK