- साधना के क्षेत्र में ध्यान का बड़ा महत्व : सीमा डुंगरवाल
रांची। जैन श्वेतांबर तेरापंथ का पर्यूषण पर्व का सातवां दिन ध्यान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर उपासिका सीमा डुंगरवाल ने कहा कि पर्यूषण पर्व आत्म साधना का पर्व है। पर्यूषण का हर एक दिन साधना की एक-एक सीढ़ी से चढ़ाते हुए व्यक्ति को मोक्ष की ओर अग्रसर करता है। ध्यान दिवस व्यक्ति को अंतर्मन की यात्रा करना सिखाता है। व्यक्ति बाह्य जगत को भली भांति से जानता एवं पहचानता है, लेकिन अपने अंतर जगत को जानने का एकमात्र साधन है ध्यान।
24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी ने अपनी साधना काल के साढ़े 12 वर्ष में अधिकतम समय ध्यान में ही व्यतीत किया। तेरापंथ धर्म संघ की दशवें आचार्य महाप्रज्ञ जी ने ध्यान को एक नया रूप दिया जो प्रेक्षा ध्यान के रूप में माना गया। आज देश-विदेश के लोग इसे अपनाकर अपने जीवन को एक नया मोड़ दे रहे हैं। व्यक्ति त्याग तपस्या के द्वारा अपने इंद्रिय मन और चित्त को संयमित करते हुए अपनी आत्मा के निकट जाने का प्रयास करता है।

उपासिका संतोष श्रीमाल ने श्रावक समाज को संबोधित करते हुए कहा कि पयूर्षण पर्व का ये सातवां दिन ध्यान दिवस निष्पत्ति एवं उपसंहार के रूप में है। साधु-साध्वी या कोई साधक भी ध्यान रूपी जड़ी-बूटी के बिना खड़ा नहीं रह सकता है। शरीर अलग है। आत्मा अलग है। इस भिन्नता को समझ कर ही अंतर्मन की यात्रा करना ध्यान है।
ध्यान दो प्रकार से किया जा सकता है सालंबन और निरालंबन। विश्व में आविष्कार करने वाले बहुत मिल जाते हैं। कुछ भौतिक आविष्कार करते हैं और कुछ भीतर का आविष्कार। ध्यान करने वाला व्यक्ति ही अपनी मंजिल का वरण कर सकता है। ध्यान हमारी चंचलता को कम करता है। ध्यान के प्रयोग से मन की एकाग्रता बढ़ती है। वाणी में निर्मलता आती है। शरीर में जो स्थान मस्तक का है और वृक्ष में मूल का जो महत्व है वही महत्व धर्म के क्षेत्र में ध्यान का है। मन की एकाग्रता के लिए तन की स्थिरता बहुत जरूरी होती है।
पर्यूषण के उपलक्ष्य में कई लोग आठ दिन का उपवास रख रहे हैं। रूबी बांठिया,रश्मि सिंघी, विकाश नाहटा, विशाल दस्सानी सभी के तपस्या गति मान है । विशाल दस्सानी के आज 27 की तपस्या चल रही है। वे अपना पारणा अहमदाबाद के चौमासा में स्थित महाश्रमण जी के यहां करने का भाव है।
इस मौके पर जानकी दास बोहरा, जय पींचा, अरुणा बोथरा, पुष्पा सुराणा, सुरेश नाहटा, स्वेता गुलगुलिया, कोमल गेल्डा, दिलीप भटेरा, अमित जैन, विकास सिंघी सहित कई लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK