सीसीएल कर्मियों की सेवा पुस्तिका अपडेट कर की जाएगी कंप्यूटरीकृत

झारखंड
Spread the love

  • कंपनी में सेवा अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर कार्यशाला

रांची। अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर कार्यशाला का आयोजन सीसीएल के स्पंदन सभागार में 12 अगस्‍त को किया गया। इसकी अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्रा ने की। इसमें महाप्रबंधक (मानव संसाधन/श्रमशक्ति) श्रीमती कविता गुप्ता एवं सभी क्षेत्रों और इकाइयों के स्टाफ अधिकारी / ईआरपी एवं नोडल ऑफिसर उपस्थित थे।

मौके पर निदेशक (मानव संसाधन) ने इस कार्य को दी गई समय सीमा में करने की हिदायत दी। उपलब्ध सभी कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका के विवरण को अपडेट करते हुए कंप्यूटरीकृत करने का निर्णय लिया गया।

ज्ञात हो कि सर्विस शीट्स किसी भी कर्मचारी का सर्विस रिकॉर्ड रखने का महत्‍वपूर्ण माध्यम हैं। इसको अपडेट एवं कंप्यूटरीकृत में करने से बहुत सारी विसंगतियां को दूर किया जा सकता हैं। यह मुद्दा विभिन्न श्रमिक संघों द्वारा भी समय-समय पर उठाया जाता रहा हैं।

इस कार्य के हो जाने से कर्मचारियों के सीएमपीएफ, पेंशन और प्रमोशन आदि सरलता से किये जा सकते हैं। इसमें श्रमशक्ति द्वारा पूरे कार्य को कैसे किया जाना हैं,  उसकी प्रस्तुति दी गई। एक्‍सेंचर टीम द्वारा भी ईआरपी/सैप डेटा अपलोड करने पर सहमति‍ जताई गई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *