
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले लालू प्रसाद यादव के लाल तेज प्रताप यादव ने नई पार्टी बना ली। इसके साथ ही तेजप्रताप ने विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी) के साथ गठबंधन का एलान भी किया है।
पटना में मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप ने कहा, ‘वे हमारे पुराने मित्र हैं, जो अब हमारे साथ जुड़ रहे हैं। एक दोस्त अब सहारा बन रहा है… हमें साथ मिलकर आगे बढ़ना है। अगर आरजेडी भी चाहे, तो वह भी इस गठबंधन में शामिल हो सकती है।’
तेज प्रताप ने कहा, ‘कई दलों के प्रतिनिधि यहां मौजूद हैं और सभी ने ‘टीम तेज प्रताप’ का समर्थन करने पर सहमति जताई है। हम आगे की लड़ाई साथ मिलकर लड़ेंगे।
हमें पता है कि आगे की लड़ाई चुनौतीपूर्ण होगी। कई लोग सोच रहे होंगे कि इस लड़ाई में हम बर्बाद हो जाएंगे, लेकिन हमारी एकजुटता ही हमारी ताकत है। हमें तोड़ने के लिए कई लोग मौजूद रहेंगे।’
वीवीआईपी के अध्यक्ष प्रदीप निषाद हैं, जिन्होंने कुछ समय पहले ही पार्टी की शुरुआत की है। प्रदीप निषाद कभी मुकेश सहनी के नेतृत्व वाली वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) से जुड़े थे, लेकिन बाद में अलग होकर उन्होंने नई पार्टी बनाई।
बता दें कि, तेज प्रताप यादव राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं और पहले भी कई बार अपनी अलग राजनीतिक राह चुनने के संकेत दे चुके हैं।
इस नए गठबंधन के जरिए तेज प्रताप का फोकस उन मतदाताओं पर हो सकता है, जो सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के पक्षधर हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK