जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन ने गोड्डा के सूर्या हांसदा एनकाउंटर की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पुलिस की कारवाई को अत्यंत घृणित बताया।
उन्होंने झारखंड सरकार से इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। इस मुद्दे को लेकर बाबूलाल सोरेन ने अपने समर्थकों के साथ जादूगोड़ा के यूसिल अस्पताल चौक पर प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूर्या हांसदा को न्याय दो का नारा बुलंद किया। मीडिया से बात करते हुए बाबूलाल सोरेन ने पुलिस एनकाउंटर को आदिवासियों की आवाज बंद करने का कुत्सित प्रयास बताया। कहा कि ग्राम सभा से सूर्या हांसदा की गिरफ्तारी की मंजूरी नहीं ली गई।
वह बीमार था, उसे घर से ले जाकर जेल भेजना चाहिए था। पुलिस ने उसकी हत्या कर आदिवासियों के लिए जल, जंगल व जमीन के लिए आंदोलन कर रहे है एक आदिवासी नेता की आवाज बंद कर दी। उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा स्कूल चलाता था, जहां 300 बच्चे पढ़ाई करते थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK