
रांची। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद की महिला आयाम दुर्गा वाहिनी, रांची महानगर ने सीआरपीएफ कैम्प, धुर्वा थाना के जवानों के साथ 9 अगस्त को कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी की बहनों ने सीआरपीएफ के जवानों को राखी बांधी। मंगल दीप दिखाकर मिठाई खिलाई और उनके लंबी उम्र की कामना की।
इस मौके पर दुर्गा वाहिनी रांची महानगर संयोजिका साक्षी सिंह, कलावती देवी, मंजू सिंह, नेहा कुमारी, केशव नगर मंत्री अजय बैठा, कलावती देवी, नेहा कुमारी, माया सिंह, संतोषी गुप्ता सहित कई बहनें उपस्थिति रही।
धुर्वा थाना की तरफ से एएसआई पंकज यादव, एएसआई शंकर मंडल, सुब्रत दास, एसआई नित्यानंद गोस्वामी और सीआरपीएफ की तरफ से राम सिंह, पंचम कुमार, मंगल सिंह यादव, हरेन्द्र कुमार सहित कई अन्य उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK