रांची। गोस्सनर कॉलेज की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर का प्रथम दिवस पहाड़ी टोला में सम्पन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुधेश कुमार साहू ने 18 अगस्त को किया।
इस अवसर पर डॉ साहू ने स्वयंसेवकों को प्रेरित और उत्साहित किया। वरिष्ठ स्वयंसेवक दीवाकर आनंद, अतुल कुमार एवं उज्जवल कुमार ने स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन प्रदान किया। शिविर की गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

इसके बाद स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं सामाजिक परिस्थितियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहयोग दिया।
प्रथम दिवस की गतिविधियों से स्वयंसेवकों में सेवा-भावना, समाज के प्रति संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी की भावना और अधिक प्रबल हुई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK