
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार ने बरडीहा प्रखंड कार्यालय का औचक भ्रमण शनिवार को किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड प्रशासन की कार्य संस्कृति, कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति, नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता तथा विकास योजनाओं की प्रगति की सरसरी तौर पर समीक्षा की।
एसडीएम ने अंचल में भूमि विवादों को लेकर भी संबंधित कर्मियों से आवश्यक पूछताछ और समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक निर्देश दिए। भ्रमण के क्रम में उन्होंने आम नागरिकों एवं लाभुकों से बात कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया। इसके अनुरूप संबंधित पदाधिकारी, कर्मचारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ और समस्याओं का निष्पादन ससमय पर सुनिश्चित करायें।
निरीक्षण के उपरांत एसडीएम ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, विशेष रूप से उप प्रमुख सकेंद्र पासवान, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान कुछ जनप्रतिनिधियों और आरटीआई कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राकेश सहाय के विरुद्ध असहयोग, पारदर्शिता की कमी और जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं करने की शिकायत की।
शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कई कार्य योजनाएं बिना जनप्रतिनिधियों की जानकारी के ही संचालित की जा रही हैं, जिससे विकास कार्यों में समन्वय की कमी देखी जा रही है।
इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम संजय कुमार ने सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों को आगामी सोमवार को एसडीएम कार्यालय में आमंत्रित किया है, ताकि प्रखंड में आपसी समन्वय और कार्यशैली संबंधी विषयों पर खुलकर चर्चा की जा सके।
एसडीएम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मियों के बीच यह भी स्पष्ट संदेश दिया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी शिकायत अनसुनी नहीं रहे। आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK