Ranchi: राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, मोदी सरनेम पर टिप्पणी केस में पहली गवाही दर्ज

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। राहुल के खिलाफ मोदी सरनेम पर टिप्पणी को लेकर दर्ज मानहानि के केस में बुधवार को रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान रांची एमपी-एमएलए कोर्ट में गवाह आनंद कुमार मोदी की गवाही दर्ज हुई। जिसके बाद गवाह का क्रॉस एग्जामिनेशन करने के लिए राहुल गांधी ने समय मांगा। अब कोर्ट इस मामले में 20 सितंबर को सुनवाई करेगा।

यहां बताते चलें कि, राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के दौरान राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में कांग्रेस की सभा में नरेंद्र मोदी, नीरव मोदी, ललित मोदी का नाम लेने के साथ कहा था कि जिनके नाम के आगे मोदी है, वह सभी चोर हैं।

इस कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर अधिवक्ता प्रदीप मोदी ने रांची सिविल कोर्ट में शिकायत वाद दर्ज कराया है।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *