Ranchi: पुलिस ने पूर्व पार्षद असलम को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। रांची पुलिस को मंगलवार को सफलता मिली है। उसने हिंदपीढ़ी इलाके में हुए साहिल हत्याकांड मामले में पूर्व पार्षद असलम को गिरफ्तार कर लिया। असलम को मंगलवार को ही एक अन्य मामले में जमानत मिली थी। जिसके तुरंत बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

मालूम हो कि, रविवार को हिंदपीढ़ी के भट्टी चौक के पास साहिल उर्फ कुरकुरे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पूर्व पार्षद असलम के दफ्तर और अरमान के घर में तोड़फोड़ की थी।

साहिल की मां ने इस हत्याकांड के लिए पूर्व पार्षद असलम और उनके भाई आसिफ पर आरोप लगाया था। वहीं उन्होंने बताया कि अरमान नाम के युवक ने साहिल को फोन करके भट्टी चौक पर बुलाया था और उसी ने गोली मारी।

पूर्व पार्षद मोहम्मद असलम ने कुछ समय पहले अप्पू उर्फ इरशाद पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सरेंडर किया था। 22 जनवरी 2025 को असलम ने अपने भाई आसिफ, दिलावर उर्फ मुन्ना, राजू और 8-10 अज्ञात युवकों के साथ मिलकर अप्पू पर हमला किया था। 

यह घटना तब हुई, जब अप्पू ने असलम के भाई आसिफ द्वारा एक लड़की के साथ की जा रही छेड़छाड़ का विरोध किया था। इस मामले में पीड़ित अप्पू के पिता मोहम्मद कलीम ने हिंदपीढ़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK